बैरूत में तुर्की के राजदूत नें कहा है कि हिज़बुल्लाह लेबनान के साथ तुर्की सरकार के अच्छे और क़रीबी सम्बंध हैं। सुलैमान अन्नान नें अल सफ़ीर अख़बार से इन्टरव्यू में कहा है कि तुर्की और हिज़बुल्लाह के सम्बंध दोस्ताना हैं इसी आधार पर तुर्की और हिज़बुल्लाह लेबनान क्षेत्र के बारे में एक ही तरह की सोच रखते हैं।उन्होंने कहा कि उनके देश के प्रधानमंत्री रजब तय्यब अर्दोग़ान ग़ज़ा का दौरा करेगें। उन्होंने कहा कि तुर्की फ़िलिस्तीनियों के बीच आपसी एकता चाहते हैं।स्पष्ट रहे कि हिज़बुल्लाह लेबनान के प्रमुख सय्यद हसन नसरुल्लाह नें इससे पहले तुर्की के साथ हिज़बुल्लाह के सम्बंध और तुर्की राजदूत से मुलाक़ात की तरफ़ इशारा करते हुए कहा था कि पिछले दिनों हुई घटनाओं के बाद तुर्की नें अपने सम्बंध सुधारने की कोशिश शुरू कर दी है।
16 दिसंबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 489530
सुलैमान अन्नान नें अल सफ़ीर अख़बार से इन्टरव्यू में कहा है कि तुर्की और हिज़बुल्लाह के सम्बंध दोस्ताना हैं इसी आधार पर तुर्की और हिज़बुल्लाह लेबनान क्षेत्र के बारे में एक ही तरह की सोच रखते हैं।